अग्निपथ बवालः लोधा से ये ग्रुप एडमिन भेजे जेल

अग्निपथ बवाल के बीच सोशल मीडिया के व्हाट्स एप ग्रुपों में भड़काऊ संदेश प्रसारित करने पर लोधा में दर्ज मुकदमे में 11 ग्रुप एडमिन सहित कुल 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इंस्पेक्टर लोधा संजय जायसवाल के अनुसार गिरफ्तार किए गए ग्रुप एडमिन में भाई जी नगर सारसौल के अर्जुन सिंह, सिखारन के अर्जुन ठाकुर उर्फ अन्नू ठाकुर, लोधा के मनोज ठाकुर, सोनू शर्मा राजविहार महुआ खेड़ा के ब्रजेश, तेहरा खैर के कृष्ण कुमार शर्मा, गभाना के नाजुदीन, जलालपुर के दीपक शर्मा, गभाना के राजा शर्मा रामपुर गभाना के दिव्यांश व चांदपुर चंडौस के राजा ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा 4 अन्य को जेल भेजा है।

Source : https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/aligarh/aligarh-news-aligarh-news-ali294266044

Share this article:

Leave a Reply

Your email address will not be published.