अलीगढ़: 35 फैक्ट्रियों ने किया श्रम कानून का उल्लंघन, विभाग ने थमाया नोटिस; इस वजह से हुई कार्रवाई

श्रम कानूनों का उल्लंघन करने पर श्रम विभाग ने अलीगढ़ मंडल के लगभग 35 कारखानों व फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया है। श्रम विभाग का नोटिस मिलते ही फैक्ट्री मालिकों में हड़कंप मच गया। वह संबंधित विभाग की ओर निस्तारण के लिए दौड़ पड़े। श्रम विभाग के रडार पर मंडल के चारों जिलों की फैक्ट्रियां व कारखाने थे। मंडल में 50 से अधिक श्रमिकों से कार्य लेने वाली फैक्ट्रियों ने श्रम कानूनों का उल्लघंन करते हुए स्टैंडिंग आर्डर सर्टिफाइड नहीं कराया है। 

Source : https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/story-aligarh-news-35-factories-violated-labor-law-department-sent-notice-to-them-because-of-this-reason-action-has-been-taken-6593658.html

Share this article:

Leave a Reply

Your email address will not be published.