महिला को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

सिविल लाइंस क्षेत्र की महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के अनुसार, एडीएम कंपाउंड की रहने वाली महिला का निकाह मो. ताबिश से 8 जनवरी 2020 को हुआ था। उसके बाद से ही उसका दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। उसके देवर व बहनोई ने छेड़खानी तक की। छह फरवरी को पति ने उसे बेटे के साथ घर से निकाल दिया। मामले में सास-ससुर से मदद मांगी गई। मगर कोई मदद नहीं मिली। 

Source : https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/aligarh/triple-talaq-aligarh-news-ali294412119

Share this article:

Leave a Reply

Your email address will not be published.