यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से रोहिंग्या को किया गिरफ्तार
अलीगढ़, जागरण संवाददाता: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने जाली भारतीय दस्तावेजों के साथ अलीगढ़ में रशीदी मस्जिद के पास से रोहिंग्या खालिक को गिरफ्तार किया है। एटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा ने लखनऊ में बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खालिक उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज होने के बाद जम्मू चला गया था।
Source : https://www.jagran.com/uttar-pradesh/aligarh-city-up-ats-arrests-rohingya-from-aligarh-22803421.html