राजा भैया ने छोड़ी रालोद, थामेंगे पंजा

राजा भैया ने रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि रामाशीष राय भाजपा के पुराने नेता हैं। वह मोदी फॉर पीएम अभियान का हिस्सा रहे हैं। उन्हें भाजपा ने एक बड़े प्लान के लिए रालोद में भेजा है। राजा भैया ने कहा कि मुसलमानों ने रालोद को शत प्रतिशत वोट किया, लेकिन मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों पर पार्टी कोई भी बयान जारी नहीं करती है। रालोद स्व. चरण सिंह और अजीत सिंह के सिद्धांतों से भटक चुकी है। वह गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, दलित, मुस्लिम की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Source : https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/aligarh/political-news-aligarh-news-ali29774092

Share this article:

Leave a Reply

Your email address will not be published.